{"_id":"6a3ac5122b6b2da957009387","slug":"uttarakhand-weather-heat-intensifies-ahead-of-the-monsoon-rain-likely-today-storm-alert-issued-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मानसून से पहले गर्मी दिखा रही तेवर, आज बारिश के आसार, तूफान का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मानसून से पहले गर्मी दिखा रही तेवर, आज बारिश के आसार, तूफान का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार
चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून देरी से उत्तराखंड पहुंचेगा। उधर मानसून की देरी का सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी चटक धूप खिलने से गर्मी तेवर दिखा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को राहत मिलने के आसार हैं।
मंगलवार को दिन भर धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए तो राहत का भी अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: सीएम धामी के आदेश, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। 24 जून को दून का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार है।
इसके अलावा देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जून तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी हिस्साें में भी मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिलेगा।