सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cheque Bounce Case Son Convicted in Cheque Bounce Case Filed by Mother Gets Six-Month Jail Term

Dehradun: मां को दिया चेक बाउंस, बेटे को छह माह की सजा, 10 लाख का अर्थदंड, पोती ने भी दादी के पक्ष में गवाही

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 24 Jun 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
सार

मां को व्यावसायिक संपत्ति की बिक्री से प्राप्त राशि देने के लिए जारी किए गए चेक बाउंस होना बेटे को भारी पड़ गया। विकासनगर की अदालत ने चेक बाउंस मामले में बेटे को दोषी करार देते हुए छह माह के साधारण कारावास और 10 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में पोती की गवाही भी दादी के पक्ष में अहम साबित हुई।

Dehradun Cheque Bounce Case Son Convicted in Cheque Bounce Case Filed by Mother Gets Six-Month Jail Term
अदालत (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने पहाड़ी गली निवासी कांता रानी की ओर से सम्राट होटल प्रथम तल निवासी अपने बेटे सुनील कुमार के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले में मंगलवार को निर्णय दिया। न्यायालय ने बेटे को दोषी करार देते हुए छह माह के साधारण कारावास ओर 1005000 के अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में पोती ने भी अपनी दादी के पक्ष में गवाही दी।

जुर्माना अदा करने में देरी पर आरोपी एक माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। जुर्माने में से पांच हजार की धनराशि राजकोष में जमा की जाएगी, शेष धनराशि का भुगतान वादी को किया जाएगा। वाद के अनुसार सुनील कुमार ने 26 अप्रैल 2019 को अपनी मां कांता रानी से एक अधिकार निर्मुक्ति विलेख पंजीकृत कराया। यह विलेख विकासनगर में एक व्यावसायिक संपत्ति की बिक्री से संबंधित था। उन्होंने संपत्ति की बिक्री से प्राप्त 50 लाख रुपये कांता रानी को देने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून 2019 को संपत्ति 2,06,39,000 करोड़ रुपये में बेची। सुनील कुमार ने 17 अगस्त 2019 को 25 लाख रुपये कांता रानी के खाते में हस्तांतरित किए। शेष 25 लाख रुपये के लिए उन्होंने तीन पोस्ट-डेटेड चेक दिए थे। इनमें से 10 लाख रुपये का एक चेक 15 जनवरी 2021 को बैंक में प्रस्तुत किया गया जो बाउंस हो गया। कांता रानी ने 25 जनवरी 2021 को बेटे को कानूनी नोटिस भेजा जिसका जवाब मिला पर भुगतान नहीं हुआ।

विज्ञापन

मां के आरोप और बेटे का बचाव

कांता रानी ने न्यायालय में बताया कि 50 लाख रुपये देने का मौखिक वादा किया गया था। बेटे सुनील कुमार ने 25 लाख रुपये की देनदारी के लिए तीन चेक सुरक्षा के तौर पर दिए थे। सुनील ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने 25 लाख रुपये पहले ही आरटीजीएस के माध्यम से अदा कर दिए थे। आरोप लगाया कि कांता रानी ने पोस्ट-डेटेड चेक वापस नहीं किए और उनका दुरुपयोग किया।


ये भी पढ़ें...नगरासू गुरुद्वारा विवाद: पंजाब से आए जत्थे के साथ वार्ता रही सार्थक, चौथे दिन नीचे आए सभी निहंग

गवाहों के बयान और विरोधाभास

कांता रानी की पोती आंचल त्रिहान ने संपत्ति की बिक्री राशि पर अलग बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील कुमार ने चेक वापस मांगने के लिए धमकी दी थी। हालांकि, आंचल ने स्वीकार किया कि संपत्ति बिक्री या धनराशि के विभाजन का कोई लिखित समझौता नहीं था। उन्होंने यह भी माना कि अधिकार निर्मुक्ति विलेख में किसी लेनदेन का उल्लेख नहीं था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed