सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operated by the Municipal Corporation under the National

स्वच्छ वायु मिशन : परियोजनाओं में देरी पर होगी कार्रवाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Operated by the Municipal Corporation under the National
विज्ञापन
Iहरित पट्टियों, पौधरोपण और पार्क विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देशI

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत नगर निगम की ओर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण, हरित विकास, स्वच्छता और विभिन्न परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर हरित पट्टियों के विकास और पौधरोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि वायु प्रदूषण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर क्षेत्र के पार्कों के सौंदर्यीकरण और हरित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम देहरादून स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त शहर के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed