{"_id":"69d5086c151c80c4810f346c","slug":"junior-high-school-teachers-association-opposes-changes-to-school-timetable-dehradun-news-c-5-drn1043-940359-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूल समय सारणी में बदलाव का जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूल समय सारणी में बदलाव का जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप लगाया सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर चलाना चाहता है विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने स्कूल समय सारणी में बदलाव का विरोध किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा ने आरोप लगाया कि विभाग सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर चलाना चाहता है। समय सारणी को लेकर संगठन ने जो सुझाव दिया, विभाग ने उसकी अनदेखी की है।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियां हैं। सर्दी में अत्यधिक सर्दी होती है, बर्फ गिरने और पाले से कई स्थान ढके रहते हैं। वहीं, गर्मियों में मैदानी जिलों में लू चलती है। समय सारणी में बदलाव से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, निजी स्कूलों में पंखे, कूलर और एसी लगे हैं। बच्चों के स्कूल तक वाहन से आने जाने की व्यवस्था है। जबकि सरकारी स्कूल बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला ने कहा, राज्य की भौगोलिक परिस्थिति एवं मौसम को देखते हुए विद्यालय समय सारणी को पूर्ववत रखा जाए।
Trending Videos