फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minority scholarship scam Investigation progresses SIT seeks documents from the Minority Department haridwar

Haridwar: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: संस्थानों के खिलाफ जांच बढ़ी आगे, SIT ने विभाग से मांगे दस्तावेज

Thu, 16 Jul 2026 04:25 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 16 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में घोटाले के मामले में 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी ने जांच संभालते हुए शिक्षण संस्थानों के दस्तावेज तलब कर जांच करने के साथ ही पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Minority scholarship scam Investigation progresses SIT seeks documents from the Minority Department haridwar
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में पुलिस ने 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। विवेचना कर रही एसआईटी ने अल्पसंख्यक विभाग से छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज के सत्यापन के बाद शिक्षण संस्थानों के संचालकों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से छात्रवृत्ति में गड़बड़ी सामने आने के बाद शासन को मामले में जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। हरिद्वार की चार तहसीलों में चार एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। जांच में छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी और शासकीय धन के गबन की बात सामने आई।
विज्ञापन


इसके बाद 12 जुलाई की रात सिडकुल थाने में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत की तहरीर पांच निजी आईटीआई, पांच पब्लिक स्कूल, दो इंटर कॉलेज, एक इंजीनियरिंग कॉलेज, एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, एक मदरसा सहित 19 शिक्षण संस्थान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों में भी हड़कंप की स्थिति
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संस्थानों में ट्रांसफर की गई छात्रवृत्ति की रकम, छात्रों के नाम-पते सहित अन्य सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। साथ ही संस्थानों के संचालकों और कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की

प्राथमिकी में नामजद संस्थानों के संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं इस संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से बताया गया है कि एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed