फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miss universe contestent urvashi rautela say no to amir khan.

मिस यूनिवर्स प्रतिभागी ने आमिर खान की फिल्म को कहा ना

Tue, 27 Oct 2015 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Oct 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
miss universe contestent urvashi rautela say no to amir khan.

मिस दीवा-2015 विजेता और मिस यूनिवर्स प्रतिभागी उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। उन्होंने ऐसा क्यों किया? पढ़ें...

विज्ञापन


सोमवार को देहरादून पहुंची उर्वशी रौतेला ने बताया कि वह मिस यूनिवर्स बनने की इच्छा के चलते आमिर खान के साथ काम नहीं कर पाई। आमिर के साथ बनने वाली फिल्म के लिए उन्हें मना करना पड़ा।
विज्ञापन


जैकी चैन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई, जो करने की उनकी बेहद इच्छा थी। हनी सिंह के साथ भी कुछ एलबम छोड़नी पड़ी।

उधर, देहरादून पहुंची उर्वशी ने जैसे ही गढ़वाली गीत ‘दुई गति बैसाख, सुरमा मेरा मुलूक मेला’ गाना गाया चारों ओर तालियां बज उठीं। उर्वशी ने बताया कि उनके फेवरेट लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोक गायिका मीना राणा हैं। मिस यूनिवर्स के लिए लास वेगास जाने वाली उर्वशी को अपनी संस्कृति बेहद प्यारी है। यही वजह है कि उर्वशी गढ़वाली फिल्म में काम करने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्वशी रौतेला सोमवार को दून पहुंची। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उर्वशी ने खुलकर अपने उत्तराखंड की तारीफ की। बताया कि मैं जब छोटी थी तो पापा के कहने पर ‘यखी च स्वर्ग’ गढ़वाली फिल्म में काम किया था। सिर पर मटका लेकर ठुमक-ठुमक कर चलना और पारंपरिक वेशभूषा बहुत अच्छी लगती है।

ऋतिक के साथ करना चाहती हूं काम

miss universe contestent urvashi rautela say no to amir khan.

अब भी मैं गढ़वाली नथ को बहुत पसंद करती हूं। कहा कि जैसे ही समय मिलेगा गढ़वाली फिल्म में काम करूंगी और अपने प्रिय लोकगायकों से मिलूंगी। कहा कि दून आकर ‘मीते भलू लगदू’। यहां का मौसम, युवक-युवतियां सभी बेहद सुंदर हैं। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के तो कई दीवाने हैं, जो मुझसे कई बार उत्तराखंड घुमाने के लिए कह चुके हैं।

उर्वशी ने कहा कि वैसे तो मुझे शाहरुख, सलमान सभी बेहद प्यारे लगते हैं, लेकिन ऋतिक रोशन मुझे बेहद पसंद हैं। उनकी एक्टिंग की मैं दीवानी हूं और उनके साथ काम करने की बहुत इच्छा है। निर्देशकों में इम्तियाज अली, राजकुमार हिरानी और करन जौहर के साथ काम करने की इच्छा है।

सबसे पहले चढ़ाया भोले को जल
मिस दीवा-2015 जीतने के बाद उर्वशी पहली बार दून आई। उर्वशी ने सबसे पहले यहां टपकेश्वर मंदिर जाकर जलाभिषेक किया। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किए। यहां पुजारी बिपिन जोशी ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई।
इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने उर्वशी का स्वागत किया, मांगल गीत गाए।

उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बताया कि हमारा परिवार शिव को बहुत मानता है। शिव भगवान में पूरी आस्था होने के कारण ही टपकेश्वर में दर्शन का कार्यक्रम तय किया गया, ताकि बेटी उर्वशी पर भोले बाबा की कृपा हमेशा बनी रहे। इस मौके पर स्वामी भरत गिरी, किशन गिरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed