{"_id":"6a7798a0aebbf173e8075199","slug":"ms-inspects-doon-hospital-issues-instructions-to-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1037965-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एमएस ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एमएस ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Sun, 09 Aug 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने इमरजेंसी और आईपीडी भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्षाकाल में फिसलन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अस्पताल परिसर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के साथ पेस्ट कंट्रोल और फागिंग कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आईपीडी भवन में कई स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा गया। उन्होंने सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे सुपरवाइजरों से प्रत्येक शिफ्ट में किए गए कार्य की फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही रविवार को भी विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा।
अस्पताल के गेट नंबर एक से छह तक विशेष सफाई कराई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक ने मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही वाले स्थानों पर जलभराव अथवा फिसलन की स्थिति मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता और मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी गई।