{"_id":"69c0103c435ea616b006c68c","slug":"mussoorie-crowds-of-tourists-on-the-weekend-city-grapples-with-traffic-jams-all-day-long-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: वीकेंड पर सैलानियों की भीड़, दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, खुलवाने में जुटे रहे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: वीकेंड पर सैलानियों की भीड़, दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, खुलवाने में जुटे रहे पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार
लंढौर बाजार, मालरोड, पिक्चर पैलेस और कैम्पटी रोड पर सबसे अधिक जाम देखने को मिला। वीकेंड के कारण अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और संकरी सड़कों के चलते यातायात रेंगता रहा।
मसूरी में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वीकेंड पर मसूरी में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने से शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही प्रमुख बाजारों और सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos
रविवार को लंढौर बाजार, मालरोड, पिक्चर पैलेस और कैम्पटी रोड पर सबसे अधिक जाम देखने को मिला। वीकेंड के कारण अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और संकरी सड़कों के चलते यातायात रेंगता रहा जबकि कुछ जगह पर लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital: ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम
मालरोड और पिक्चर पैलेस क्षेत्र में सबसे ज्यादा भीड़ रही, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लंढौर बाजार की संकरी सड़कें जाम का मुख्य कारण बनीं। जाम में फंसे उपेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह और धर्मपाल सिंह ने प्रशासन से बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की।
दिनभर जाम खुलवाने में जुटे रहे पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी दिनभर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सैलानियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक का दबाव रहा लेकिन पुलिस लगातार स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। इसके बावजूद दिनभर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही।