{"_id":"69c1370edac83368960c4fdd","slug":"dehradun-crime-65-year-old-flour-mill-operator-arrested-for-misdeeds-of-10-year-old-girl-in-vikasnagar-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: 10 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: 10 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी पड़ोस में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। इस दौरान आटा चक्की संचालक ने उसके साथ गलत हरकत की।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार रात संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
चकमा हत्याकांड: ब्लू कॉर्नर नोटिस पर CBI ने भेजी आपत्ति, मांगे जवाब, दो नाबालिग समेत पांच के खिलाफ है चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। इस दौरान आटा चक्की संचालक ने उसे लालच देकर दुकान के भीतर बुलाया।
इसके बाद बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची ने शोर मचाने पर आरोपी माैके से फरार हो गया। बच्ची ने घटना की जानकारी घर आकर मां को दी तो कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।