Mussoorie: सड़क किनारे खड़े वाहन के अंदर मिला 21 साल के युवक का शव, रास्ते से गुजरने के दौरान भाई ने देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक पिकअप वाहन में युवक (21) का शव मिला। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी टकराना, कैम्पटी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पिकअप वाहन मसूरी से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। सुबह उसका भाई अनुज भी पिकअप से मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। उसने मनीष की पिकअप सड़क किनारे खड़ी देखी। संदेह होने पर अनुज वाहन के पास पहुंचा तो उसने मनीष को वाहन के बाएं डाले पर सफेद रंग की पतली रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा।
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना, BKTC में हलचल
अनुज ने फंदा खोलकर मनीष को वाहन के अंदर लिटाया और इसकी सूचना चौकी कोलूखेत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।