सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NDA presidential candidate Draupadi Murmu reached Dehradun, Uttarakhand, sought support from MLAs, MPs, presidential election 2022

Draupadi Murmu: धामी-कौशिक बोले- 47 विधायकों से ज्यादा होगी संख्या, समर्थन मांगने आईं मुर्मू ने कहीं ये खास बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Jul 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देहरादून पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुर्मू ने विधायकों, सांसदों से समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली।

NDA presidential candidate Draupadi Murmu reached Dehradun, Uttarakhand, sought support from MLAs, MPs, presidential election 2022
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर विधायकों व सांसदों से चुनाव में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी का समर्थन लेने यहां आई हूं। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सोमवार को मुर्मू ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों व दो अन्य निर्दलीय विधायकों को संबोधित किया।
Trending Videos


उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का भी जिक्र किया और उन्हें राज्य की महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडी उस वर्ग से मुझे प्रत्याशी बनाया जो अंतिम छोर में बैठा समाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्मू ने सभी सांसदों व विधायकों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वह सबका समर्थन चाहती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।
 

पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया: कौशिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया। आज जनजातीय समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हम 47 हैं। दो निर्दलीय विधायक यहां बैठे हैं।

ये भी पढ़ें...शुरुआती दौर में ही हांफने लगा रोपवे: 25 मिनट तक हवा में ही अटकी रहीं लोगों की सांसे, तस्वीरों में देखें आफत के वो पल

दो बसपा विधायकों से से बात की है। हमारा पूरा सहयोग है। आप विजय होकर आएंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed