सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New buildings in the traditional hill-style will be constructed at Lok Bhawan

Dehradun News: लोक भवन में पारंपरिक पर्वतीय शैली में बनेंगे नए भवन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
New buildings in the traditional hill-style will be constructed at Lok Bhawan
विज्ञापन
- राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया बहुद्देशीय भवनों का शिलान्यास
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। लोक भवन में जल्द ही भवनों में पारंपरिक पर्वतीय शैली नजर आएगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया। इन भवनों में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा।
प्रथम भवन में एक समेकित डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा। जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा कक्ष शामिल होंगे। दूसरे भवन में सूचना परिसर एवं कैफेटेरिया, तृतीय भवन में लोक निर्माण विभाग कार्यालय एवं चतुर्थ भवन में उद्यान विभाग कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा जिससे स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि नवीन भवनों के निर्माण से लोक भवन परिसर में विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। जिससे कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी बल्कि आमजन को भी बेहतर एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी। इस परियोजना में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का समन्वय किया गया है जो इसे विशिष्ट बनाता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय अवसंरचना सुशासन एवं सेवा प्रदान करने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं के उपलब्ध होने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी। स्थानीय संसाधनों एवं कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कौशल किशोर शुक्ल, लक्ष्मण राम आर्य, डॉ. नितिन उपाध्याय, नीरज त्रिपाठी, दिवाकर धस्माना, अमित सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed