फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances

Dehradun News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 09 Aug 2026 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies under suspicious circumstances
रायपुर थाना क्षेत्र के विकास लोक में शुक्रवार को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के डेढ़ महीने बाद ही ससुराल में महिला का शव मिला। ससुरालियों का कहना है कि महिला ने पंखे से लटक कर फांसी लगाई है, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने शव को उतार लिया था। रायपुर पुलिस ने घटना की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सात अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि विकास लोक लेन नंबर तीन, सहस्रधारा रोड स्थित मकान में महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां हेमलता (27) पत्नी विक्की निवासी विकास लोक लेन नंबर तीन का शव कमरे में मिला। पूछताछ में सामने आया कि हेमलता की शादी 26 जून को विक्की से हुई थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मायका और ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की। शादी को अभी करीब डेढ़ माह ही हुआ था, इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला भी पहुंचीं और मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के साथ जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। महिला की शादी को कम समय होने के कारण नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोरोनेशन भेज दिया गया।

सीओ डोईवाला वंदना शर्मा ने बताया कि पुलिस हेमलता के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ ही महिला के मित्रों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed