सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newlywed woman found dead in homestay room with husband.

Dehradun News: होम-स्टे के कमरे में पति संग आई नवविवाहिता मृत मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 16 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman found dead in homestay room with husband.
विज्ञापन


मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के एक होम स्टे में ठहरी 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से घूमने के लिए मसूरी आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:23 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित एक होम स्टे के कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर कोतवाली मसूरी के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को माैके पर बुलाया तो उसमें माैजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जांच में मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी मास्टर ब्लॉक, मधुबन रोड, नियर चादर विला, शकरपुर वारमल ईस्ट, नई दिल्ली तथा वर्तमान पता डी-2 टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि महिला अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आई थी और 14 जून की रात दोनों करीब 11:30 बजे मसूरी के टिपरीधार स्थित एक होम स्टे में पहुंचे थे। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और तड़के करीब 3:30 बजे सोने चले गए। सुबह जब वह जागा तो उसकी पत्नी के नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद होम स्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना को देखते हुए मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट देहरादून ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर महिला नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली तथा बिस्तर पर खून फैला हुआ था। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार मसूरी को मौके पर बुलाया गया, जिनकी उपस्थिति में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई। फील्ड यूनिट टीम द्वारा कमरे की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ ही आवश्यक साक्ष्य सैंपल कब्जे में लिए गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका और उसके पति का विवाह आठ नवंबर 2025 को हुआ था। दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed