सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Over 20,000 BLAs Appointed by Political Parties in Uttarakhand

Dehradun News: उत्तराखंड में राजनैतिक दलों के 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Over 20,000 BLAs Appointed by Political Parties in Uttarakhand
विज्ञापन
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अब तक 20,863 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दलों का आभार जताते हुए उनसे जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है। अभी तक भाजपा ने 89 प्रतिशत, कांग्रेस ने 84 प्रतिशत बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश के पांच जिले ऐसे हैं, जहां दोनों दलों ने शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10,551, कांग्रेस ने 9,869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बैठक कर शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद राजनैतिक दलों ने अधिकांश बीएलए की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed