सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passengers Car Accident Near Badrinath Highway returning after Kedarnath Dham Death Injuries Missing

Badrinath Highway: तोताघाटी के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 28 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई। 

Passengers Car Accident Near Badrinath Highway returning after Kedarnath Dham Death Injuries Missing
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थीं।

Trending Videos


थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गया था। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बीच राहत कार्य चलाते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है, जिसे राफ्ट के जरिए नदी के रास्ते से निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज विशेष सत्र, सदन में हंगामे के आसार, विपक्ष दिखाएगा आक्रामक तेवर

वहीं, कार में सफर कर रही एक महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कार के जिस तरह से परखच्चे उड़े हैं, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला गहरी खाई में कहीं दूर छिटक गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल द्वारा लापता महिला की सघन खोजबीन की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed