सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri News: Ancient Cave Discovered in Kot Block People Left Astonished Upon Seeing Stone-Carved Steps Insid

Uttarakhand: पौड़ी में मिली प्राचीन गुफा; अंदर पत्थरों से तराशी सीढ़ियां देख हैरत में पड़े लोग, वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Pauri News: गींठीछेड़ा झरने के नीचे दुर्गम इलाके में एक गुफा की पहचान की गई है। यहां अंदर जाने के लिए पत्थरों को काटकर बनाई गई छह सीढ़ियां मिली हैं

Pauri News: Ancient Cave Discovered in Kot Block People Left Astonished Upon Seeing Stone-Carved Steps Insid
पौड़ी प्राचीन गुफा मिली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पौड़ी के कोट ब्लॉक क्षेत्र में एक प्राचीन सुरंग (गुफा) की खोज की गई है। इसके अंदर जाने के लिए पत्थरों को काटकर बनाई गई छह सीढ़ियां मिली हैं, जो इसके मानव निर्मित होने की संभावना जताती हैं। सुरंग को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Trending Videos


क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के प्रभारी अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने गींठीछेड़ा झरने के नीचे दुर्गम इलाके में एक गुफा की पहचान की है। प्रभारी अधिकारी बिष्ट ने बताया कि यह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है, जहां तक पहुंचने के लिए एक किमी की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Weather: देहरादून में कल भीषण गर्मी का अलर्ट, सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह गुफा प्राचीन काल में बाहरी आक्रमणों व जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में उपयोग में लाई जाती रही होगी। गुफा के भीतर एक समय में लगभग छह से आठ व्यक्तियों के ठहरने की पर्याप्त क्षमता पाई गई है। गुफा का प्रवेश द्वार खड़ी पहाड़ी पर करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिससे वहां पहुंचना जोखिम भरा है।

गुफा के समीप 200 मीटर की दूरी पर एक अन्य सुरंग का मुहाना भी चिन्हित किया गया है। इस आधार पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों सुरंगें आंतरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ी हो सकती हैं हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक उत्खनन के पश्चात ही संभव हो सकेगी।

दल ने बताया कि गुफा एवं सुरंग के संबंध में जानकारी प्राप्त करने लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम के साथ पुनः विस्तृत अभियान संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed