{"_id":"6a78a6d76412bb7a6d051e78","slug":"pine-tree-falls-on-kalsi-chakrata-road-traffic-halted-for-three-hours-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1038612-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कालसी-चकराता मार्ग पर गिरा चीड़ का पेड़, तीन घंटे थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कालसी-चकराता मार्ग पर गिरा चीड़ का पेड़, तीन घंटे थमे पहिये
Sun, 09 Aug 2026 09:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी-चकराता राज्य मार्ग पर बरोरी मंदिर और सरला छानी के बीच रविवार सुबह भूस्खलन से चीड़ का एक विशाल पेड़ सड़क के बीचोंबीच आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, पेड़ के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और पर्यटकों व ग्रामीणों को करीब तीन घंटे तक भारी जाम की फजीहत झेलनी पड़ी।
चकराता से करीब छह किलोमीटर दूर हुए इस भूस्खलन के बाद विकासनगर और देहरादून जा रहे वाहन चालक मोहित आनंद, वीरेंद्र सिंह व चाईया प्रकाश ने स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया। लगभग तीन घंटे बाद मार्ग साफ होने पर दोनों ओर फंसी वाहनों की लंबी कतारें अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं। चकराता कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर हटा लिया गया है और अब यातायात पूरी तरह सुचारू है।