{"_id":"6a7798de321eb31c430ecc81","slug":"provided-support-for-abhijits-treatment-during-difficult-times-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1037966-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुश्किल वक्त में 17 वर्षीय अभिजीत के इलाज में दिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुश्किल वक्त में 17 वर्षीय अभिजीत के इलाज में दिया सहारा
Sun, 09 Aug 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर बीमारी से जूझ रहे 17 वर्षीय अभिजीत के लिए उस वक्त समाजसेवी मोहन खत्री मददगार बने, जब परिवार आर्थिक संकट के बीच इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहा था। जमशेदपुर के सुंदरनगर निवासी अभिजीत की हालत प्लेटलेट्स बेहद कम होने के कारण गंभीर हो गई थी। परिवार हरिद्वार, रुड़की, एम्स, जौलीग्रांट अस्पताल तक उपचार के लिए भटक चुका था। होटल में काम करने वाले अभिजीत के पिता देवनाथ के लिए महंगे इलाज का खर्च उठाना आसान नहीं था।
मोहन खत्री ने एनईबीए केयर फाउंडेशन के जरिए जीवनरक्षक दवाइयां और जरूरी मेडिकल सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने सिर्फ दवाइयां ही नहीं दीं, बल्कि इलाज के दौरान परिवार के संपर्क में रहकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
दून अस्पताल में डॉ. अशोक और उनकी टीम की निगरानी में अभिजीत का करीब 30 दिनों तक आईसीयू में उपचार चला। उपचार और लगातार चिकित्सकीय देखरेख के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ है। अब अभिजीत आईसीयू से बाहर आकर जनरल वार्ड में उपचार करा रहा है।