{"_id":"6a2972fdec6dbe814d0a814a","slug":"public-anger-erupts-over-the-dilapidated-state-of-indira-udyan-marg-protest-held-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132799-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इंदिरा उद्यान मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इंदिरा उद्यान मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासनगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 स्थित इंदिरा उद्यान मार्ग की मरम्मत नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को यूयूएसडीए (उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी) और कार्यदायी संस्था ईएमएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब एक वर्ष पहले सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। इससे क्षेत्र में धूल और गंदगी की समस्या बढ़ गई है तथा स्थानीय निवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बिंजोला ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर अनियोजित तरीके से सड़कों की खोदाई की जा रही है। इंदिरा उद्यान से पश्चिमीवाला की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। मार्ग के दोनों ओर आवासीय भवन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिससे दिनभर उड़ने वाली धूल लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल के कारण उन्हें बार-बार सफाई करनी पड़ रही है। घरों की छतों और आँगन में बैठना भी मुश्किल हो गया है। धूल से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कार्यदायी संस्था के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अमन गुसाईं, राधाकृष्ण लखेड़ा, राजेश यादव, बारू चौहान, कृष्णा यादव, अंकुश कुमार, संजय वर्मा समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।