{"_id":"6a6f663324f9edd2bb0fa198","slug":"rabid-dog-attacks-in-badamawala-bites-two-children-and-three-animals-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1033020-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बादामावाला में पागल कुत्ते का हमला, दो बच्चों और तीन पशुओं को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बादामावाला में पागल कुत्ते का हमला, दो बच्चों और तीन पशुओं को काटा
Sun, 02 Aug 2026 09:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बादामावाला में एक पागल कुत्ते के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार और रविवार के दौरान कुत्ते ने दो मासूम बच्चों और तीन पशुओं को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ब्लॉक प्रशासन ने समय पर कुत्ता पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार को गांव में इस कुत्ते ने पहले तीन पालतू मवेशियों पर हमला किया था, जिसके बाद रविवार को दो बच्चों को अपना शिकार बनाया। ग्राम प्रधान दीपिका चौहान ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल हुए दोनों बच्चों और मवेशियों को आवश्यक एंटी रेबीज टीकाकरण करवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सहयोग न मिलने के कारण अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीण अपने स्तर पर ही बचाव और कुत्ते की धरपकड़ के प्रयास कर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कुत्ते के आतंक के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। गांव में पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए संबंधित टीम को बुलाने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।