Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बांद्रा एक्सप्रेस निरस्त, बदले गए रास्ते, जानें अपडेट
लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। कई रेल मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे के गवड-उभराट रेलखंड में भारी बारिश से जलभराव के कारण बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में भी जलभराव के कारण कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि पश्चिम रेलवे में गवड-उभराट रेलखंड़ पर रेल पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। ऐसे में एहतियातन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इसके कारण बांद्रा से आने वाली गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस - हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया।
वहीं, गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन आज शनिवार को निरस्त रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के सिमालगुड़ी यार्ड के निकट नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक पर पानी आने के कारण ट्रेनों को निरस्त और मार्ग परिवर्तन किया गया है।
गाड़ी संख्या 15934 अमृतसर - न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ - डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, सहित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
हरिद्वार-अंब अंदौरा मेमू के समय में होगा परिवर्तन
रेलवे ने हरिद्वार से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली हरिद्वार-अंब अंदौरा मेमू ट्रेन की समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 64511 हरिद्वार - अंब अंदौरा मेमू ट्रेन के हरिद्वार से प्रस्थान और अंब अंदौरा पहुंचने का समय यथावत रहेगा।
बीच के स्टेशनों पर इसके समय में बदलाव किया गया है। हरिद्वार से ट्रेन रोजाना 4ः40 पर रवाना होगी। रूपनगर रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेन 10ः38 पर पहुुंचकर 10ः45 पर रवाना होगी। इसके अलावा घनौली स्टेशन पर ट्रेन का आगमन अब 11ः20 और प्रस्थान 11ः21 पर होगा।
भरतगढ़ स्टेशन पर 11ः29 आगमन, 1130 प्रस्थान, करतौली में 11ः38 आगमन और 11ः39 प्रस्थान, आनंदपुर साहिब पर 11ः48 और प्रस्थान 11ः50 नगलडैम में 12ः08 पर आगमन और 12ः10 पर प्रस्थान, रामेहतापुर में 12ः21 पर आगमन और 12ः22 पर प्रस्थान व ऊना हिमाचल में 12ः32 पर आगमन और 12ः35 ट्रेन के प्रस्थान का समय रहेगा।
ये भी पढ़ें...Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा
चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा और पिरान कलियर मेले के साथ ही रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 12469 - 70 जम्मूतवी - कानपुर सेंट्रल - जम्मूतवी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14691 - 92 जम्मूतवी - बरौनी - जम्मूतवी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14605 - 06 जम्मूतवी - योगनगरी ऋषिकेश - जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनों में 13 अगस्त से 1 सितंबर तक अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54341 - 42 देहरादून - सहारनपुर - देहरादून पैसेंजर ट्रेन में 31 अगस्त तक दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।