फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Resentment over discharge of dirty sewage water into Shakti Canal

Dehradun News: सीवर का गंदा पानी शक्ति नहर में बहाने पर नाराजगी

Sat, 01 Aug 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Resentment over discharge of dirty sewage water into Shakti Canal
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पेयजल और सीवर लाइन निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था ईएमएस की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया गया। पालिका चेयरमैन धीरज बॉबी नौटियाल ने कंपनी पर भारी लापरवाही और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कंपनी ने ब्लास्टिंग और खुदाई से क्षतिग्रस्त हुए पालिका के मार्गों व निर्माण कार्यों की दोबारा मरम्मत नहीं कराई, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


चेयरमैन धीरज बॉबी नौटियाल ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या दो, सात, आठ और नौ में सीवर लाइन चोक होने के कारण लगातार सीवर का गंदा पानी लीक होकर सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू के कारण व्यापार करना भी दूभर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी सीवर की गंदगी को टैंकरों में भरकर रात के समय शक्ति नहर में बहा रही है, जो कि बेहद चिंताजनक और गैरकानूनी है। कई बार सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क किनारे और नालियों में भी बहा दिया जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बैठक में बताया गया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान कंपनी ने नगर पालिका की ओर से बनाए गए मार्गों, गूलों और उनके ऊपर लगे स्लैब को तोड़ दिया है। जब कंपनी से मरम्मत के लिए कहा गया, तो उसने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ब्लास्टिंग से पाइप डालने वाले मार्गों की मरम्मत वह नहीं करेगी। इस पर चेयरमैन ने दो टूक कहा कि ब्लास्टिंग से जो भी मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका दोबारा निर्माण हर हाल में कंपनी को ही करना होगा। अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed