पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Crime Drug-addicted son shoots mother following a domestic dispute she is admitted to AIIMS

Rishikesh: घरेलू विवाद में नशे के आदी बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में लड़ रही जिंदगी की जंग

Sun, 05 Jul 2026 11:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 05 Jul 2026 11:27 PM IST
सार

Rishikesh News: मां बेटे के बीच  किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक रूप ले गई और आरोप है कि गुस्से में बेटे ने अपनी मां पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Rishikesh Crime Drug-addicted son shoots mother following a domestic dispute she is  admitted to AIIMS
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक रूप ले गई और आरोप है कि गुस्से में सुमित ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगते ही उषा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


रायपुर गोलीकांड का खुलासा: बिजनौर की पुरानी रंजिश में चली थीं गोलियां, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी बेटा ही घायल मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। इसी बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी पुलिस टीम के साथ पहले घटनास्थल पर पहुंचे, जहां खून के निशान और अन्य साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस टीम एम्स पहुंची और घायल महिला की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला को गोली शरीर के किस हिस्से में लगी, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद होगी। साथ ही जिस हथियार से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रथम दृष्टया पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और आशंका है कि उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

उधर, एम्स ऋषिकेश में उषा देवी का इलाज जारी है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल में जुटी है। मां पर बेटे द्वारा गोली चलाने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और स्थानीय लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed