सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh wager to cross Ganges panic Haryana Tourist struck as soon as they reached the middle of the river

गंगा पार करने की शर्त पड़ी भारी: बीच नदी में पहुंचते ही उड़े होश, बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे हरियाणा के चार दोस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 09 Jun 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा से चार दोस्त ऋषिकेश घूमने आए। यहां गंगा में नहाते-नहाते चारों दोस्तों ने नदी पार करने की शर्त लगाई। बीच गंगा में जाते ही युवकों की जान पर बन आई।

Rishikesh wager to cross Ganges panic Haryana Tourist struck as soon as they reached the middle of the river
ऋषिकेश में गंगा से युवकों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

जोश-जोश में नदी पार करने की शर्त चार दोस्तों को भारी पड़ गई। नदी की बीच धारा में पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। मौत को सामने देख चारों मदद की गुहार लगाने लगे। जल पुलिस के जवानों ने चारों को सुरक्षित बचाया। 



एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ग्राम और पोस्ट बामडोलि, थाना सदर हिसार हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह (19) पुत्र सतीश सिंह, नीतीश(19) पुत्र विजय शाह, आनंद(20) पुत्र अच्छेलाल शाह और आजाद(19) पुत्र कैलाश नाथ मंगलवार को लक्ष्मणझूला के स्वर्गाश्रम घाट पर नहाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते-नहाते चारों दोस्तों ने नदी पार करने की शर्त लगाई। बिना गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए चारों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब 50 मीटर जाते ही ताकत जवाब दे गई। बीच गंगा में चारों हाथ-पैर मारते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


Vikasnagar: पत्नी पर भ्रूण लिंग परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश, गर्भस्थ शिशु की मौत

तेज बहाव में बहते युवकों को देख गंगा किनारे खड़े लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी अनहोनी की आशंका से घाट पर चीख-पुकार मच गई। मुनि की रेती घाट पर तैनात जल पुलिस ने मोटर बोट की मदद से एक-एक कर चारों को खींचकर बोट में डाला और सुरक्षित घाट तक ले आए। घाट पर पहुंचते ही चारों युवकों ने पुलिस टीम के पैर पकड़कर आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed