Rudraprayag: मां के हाथ से पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया गुलदार, खोजबीन में जुटे परिजन
Rudraprayag News: बच्चा मां के साथ घर के आंगन में था। अचानक गुलदार ने मां के हाथ से झपटा मार कर बच्चे को खींचा और जंगल की ओर भाग गया।
विस्तार
रुद्रप्रयाग जनपद के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। पांच साल के बच्चे को गुलदार उसकी मां के हाथ से खींचकर ले गया। इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, बच्चे की तलाश जारी है।
ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि पांच बजे करीब पांच वर्षीय दक्ष पुत्र हेमंत सिंह अपनी मां के साथ घर के आंगन में था। अचानक गुलदार ने मां के हाथ से झपटा मार कर बच्चे को खींचा और जंगल की ओर भाग गया।
Chamoli: ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक
घटना के बाद से ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि जंगली जानवर और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए हुए हैं।
