अनुराग कश्यप की मनमर्जियां के खिलाफ सड़कों पर उतरा सिख समाज, धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए सिख समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की।
इस दौरान उन्होंने फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में पंचपुरी के सभी गुरुद्वारों के प्रबंधक भी शामिल हुए। इस दौरान विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि फिल्म मनमर्जियां में कई दृश्य सिख समाज की भावना को आहत कर रहे हैं।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि हरिद्वार सहित पूरे देश में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो समाज खुद फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाएगा।
उन्होंने कहा कि सिख समाज पर कोई फिल्म बनाए जाने से पहले समाज के धार्मिक प्रतिनिधियों से जानकारी लेनी चाहिए। सिंह सभा गोल गुरुद्वारा ज्वालापुर के प्रधान टेक सिंह ने कहा कि भाईचारे और एकता के पक्षधर सिख समाज का देश के विकास में अहम योगदान रहा है।
सिख समाज की धार्मिक भावनाओं पर किसी भी प्रकार का आघात सहन नहीं किया जाएगा। कटहरा बाजार गुरुद्वारे के प्रधान सत्यपाल सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाता है तो सिख समाज सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन को मजबूर होगा।
प्रदर्शन करने वालों में हरभजन सिंह, सत्यपाल सिंह, मनमोहन सिंह, संत जगजीत सिंह शास्त्री, बाबा पंड़ित, अनूप सिंह सिद्धू, जसबीर सिंह, अरविंदर सिंह ढिल्लन, जुझार सिंह, साहब सिंह, जसमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, सोनू सिंह, बलदेव सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमरीक सिंह भट्टी, डॉ.जसबीर सिंह, अवतार सिंह गिल, लवदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, कर्ण सिंह, शमशेर सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, रणजोत सिंह, लवप्रीत सिंह, जसविन्दर सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।