फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modern equipment provided for the Char Dham control room

Dehradun News: चारधाम कंट्रोल रूम के लिए दिए आधुनिक उपकरण

Mon, 17 Aug 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Modern equipment provided for the Char Dham control room
देहरादून। ओएनजीसी ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पुलिस की ओर से संचालित चारधाम कंट्रोल रूम के लिए आधुनिक उपकरण दिए। कंट्रोल रूम को सुरक्षा व प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए इंटरैक्टिव पैनल, 85 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी, कलर प्रिंटर, साउंड सिस्टम और डैशबोर्ड ऐप समेत विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक नीरज कुमार ने यह सामग्री अपर पुलिस अधीक्षक व चारधाम यात्रा नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह को सौंपी। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में सीएसआर के तहत 250 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान कर चुकी है। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने समाजहित में ओएनजीसी के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed