फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opportunity to become an evaluator and observer in Uttarakhand and UP

Dehradun News: उत्तराखंड और यूपी में मूल्यांकन व पर्यवेक्षक बनने का मौका

Mon, 17 Aug 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to become an evaluator and observer in Uttarakhand and UP
देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व व कार्यरत शिक्षक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन और पर्यवेक्षक का कार्य कर सकेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के क्षेत्रीय केंद्र, दून ने उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

एनआईओएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, व्याख्याता, प्रधानाचार्य और पीजीटी 65 वर्ष से कम आयु के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर समेत ई- मेल के माध्यम से rcdehradun@nios.ac.in पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed