फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fourth edition of Green Gurukul begins

Dehradun News: ग्रीन गुरुकुल का चौथा संस्करण शुरू

Mon, 17 Aug 2026 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Fourth edition of Green Gurukul begins
देहरादून। वेस्ट वारियर्स सोसाइटी की युवा पहल (वेस्ट एंड क्लाइमेट एक्शन के लिए एकजुट युवा) के तहत ग्रीन गुरुकुल का चौथा संस्करण शुरू हो गया है। राज्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय और बायोडायवर्सिटी विभाग के सहयोग से आयोजित एक महीने तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रतियोगिता में देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी के स्कूल हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में अभी तक 34 पंजीकरण हो चुके हैं अभी यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। स्कूल अपने स्तर पर ही प्रतियोगिता कराएंगे। ग्रीन गुरुकुल मंच के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, सोच-विचार, टीम वर्क और समस्याओं को सुलझाने के गुण विकसित होते हैं। आयोजक युवराज सिंह और अवधेश पुंडीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र सफाई अभियान, वेस्ट-टू-आर्ट, कपड़ा दान अभियान, सीड्स ऑफ चेंज, नेचर सेंसस, क्लाइमेट जैम, ग्रीन गैलरी, प्लास्टिक गुल्लक और अन्य इको-फ्रेंडली चुनौतियों के माध्यम से प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रीन गुरुकुल सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि छात्रों को कचरा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के प्रति सजग करना है ताकि वे इन गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed