फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taxi operators' protest against private vehicles

Dehradun News: निजी वाहनों के खिलाफ टैक्सी संचालकों का प्रदर्शन

Sun, 09 Aug 2026 09:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Taxi operators' protest against private vehicles
बाहरी क्षेत्रों से किराए के निजी वाहनों में पर्यटकों के चकराता पहुंचने पर स्थानीय टैक्सी संचालकों में भारी रोष है। जौनसारी जनजाति हल्का वाहन वेलफेयर समिति ने इसका विरोध करते हुए रविवार को चकराता बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। समिति ने परिवहन विभाग और प्रशासन से पर्यटकों के लिए स्थानीय पंजीकृत टैक्सियों का इस्तेमाल अनिवार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा और उपाध्यक्ष पूरन सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों वाणिज्यिक टैक्सियां पंजीकृत हैं। स्थानीय टैक्सियों के इस्तेमाल से जहां एक ओर स्थानीय युवाओं का रोजगार बचेगा, वहीं विभाग के पास वाहनों का पूरा रिकॉर्ड होने से पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उनका तर्क है कि निजी नंबर के वाहनों से आवागमन का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड न होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही उप जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपेंगे। यदि निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाकर स्थानीय टैक्सी संचालकों के हित में ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो समिति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में जयपाल चौहान, अनिल कुमार, दिनेश और शुभम कुकरेती सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed