{"_id":"69a06226dc0f1044ac01c428","slug":"tehri-former-mla-bhim-lal-arya-who-was-on-his-way-to-meet-cm-dhami-in-ghansali-placed-under-house-arrest-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: घनसाली में सीएम धामी से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य नजरबंद, कार्यक्रम के बाद मिली रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: घनसाली में सीएम धामी से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य नजरबंद, कार्यक्रम के बाद मिली रिहाई
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व विधायक आर्य मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। इसी दौरानपुलिस उनके आवास पहुंची और उन्हें अपने साथ थाने ले गई।
पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को पुलिस ने रोका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिलखी दौरे के दौरान एक राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को पुलिस ने चमियाला में रोककर नजरबंद कर दिया।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक आर्य मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। इसी दौरान सुबह लगभग नौ बजे पुलिस उनके आवास पहुंची और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। आर्य के अनुसार उन्हें दिनभर थाने में ही रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tehri News: सीएम धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, कई क्षेत्रों में मिलेगी नई मजबूती
बताया कि हमने आंदोलन किया जिसके बाद सरकार ने सीएचसी बनाया जिसके लिए धन्यवाद करने जा रहे थे, जबकि हमारी मांग थी कि सरकार इसे उप जिला अस्पताल बनाए और सीमांत गांव गेंवाली में धरने पर बैठे लोगों की सरकार सुध ले और जंगली जानवरों के आतंक से इंसानों को बचाए। इसलिए सीएम से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह ही उनके आवास पर घेर लिया और उसके बाद थाना में बैठाकर रखा।