सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vocational Education to Continue in Schools: Dr. Rawat

विद्यालयों में जारी रहेगी व्यावसायिक शिक्षा: डाॅ. रावत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Vocational Education to Continue in Schools: Dr. Rawat
विज्ञापन
- नए टेंडर होने तक पूर्व में अनुबंधित संस्था करेगी संचालन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, राज्य के 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित होंगे। जबकि नए शिक्षा सत्र 2026-27 में 544 और विद्यालयों में भी पारंपरिक विषयों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निजी संस्थाओं के साथ शीघ्र अनुबंध करने के निर्देश दिए हैं। नए टेंडर होने तक पूर्व में अनुबंधित संस्था व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का संचालन करती रहेगी।
शिक्षा मंत्री ने व्यावसायिक शिक्षा को लेकर टेंडर प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, जब तक नई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक पूर्व में अनुबंधित संस्था ही व्यावसायिक शिक्षा का संचालन करती रहेंगी। इससे न केवल शिक्षण कार्य में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि छात्रों के कौशल विकास पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को नए शिक्षा सत्र 2026-27 में कार्यक्रम संचालन के लिए निजी संस्थानों के साथ जल्द अनुबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed