सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers in the state should be provided training for Makhana cultivation: Joshi

प्रदेश में मखाना की खेती के लिए किसानों को दिया जाए प्रशिक्षण : जोशी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers in the state should be provided training for Makhana cultivation: Joshi
विज्ञापन
- कृषि मंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में दिए निर्देश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, प्रदेश में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए हैं। बिहार की एक निजी संस्था उत्तराखंड में पहली बार हरिद्वार के लक्सर में मखाना की खेती करने जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे किया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा,अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि बिहार के उन क्षेत्रों का दौरा किया जाए जहां मखाना का बेहतर उत्पादन हो रहा है, ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन की जानकारी मिल सके। राज्य सरकार जलभराव वाली भूमि का प्रभावी उपयोग कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मखाना जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और निर्यात-उन्मुख उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संस्था के पदाधिकारी राजीव रंजन, सम्यक जैन, अजय पैनोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed