{"_id":"6a0f0c6773076bb9610f101a","slug":"tehri-news-grand-village-festival-to-be-held-in-mandra-a-village-once-ravaged-by-migration-vibrancy-returns-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पलायन की मार झेल चुके मान्दरा गांव में होगा भव्य ग्रामोत्सव, फिर लौटने लगी रौनक, दिखने लगी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पलायन की मार झेल चुके मान्दरा गांव में होगा भव्य ग्रामोत्सव, फिर लौटने लगी रौनक, दिखने लगी चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 21 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों और प्रवासी गांववासियों के सहयोग से गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी भव्य ग्रामोत्सव आयोजित किया जाएगा।
घनसाली का मान्दरा गांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत बासर पट्टी स्थित मान्दरा गांव में इस वर्ष भी जून माह में भव्य ग्रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पलायन की मार झेल चुके इस गांव में अब धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के चलते फिर से रौनक लौटने लगी है। गांव के सूने पड़े घरों और बंजर होते मकानों में अब त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान चहल-पहल दिखाई देने लगी है।
ग्राम प्रधान सुचिता देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों और प्रवासी गांववासियों के सहयोग से गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कई ग्रामीणों ने अपने पुराने मकानों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा जीवंत करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: टी-एस्टेट, नाम नहीं बदला पर खुशबू चली गई, कंक्रीट के बोझ सहन नहीं कर पाए दून के चाय बागान
बताया गया कि वर्ष 2017 से गांव के दांणिया धाम मंदिर परिसर में हर वर्ष ग्रामोत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस बार गांव के जोशी परिवार की विवाहित बहनों (ध्याणिंयों) द्वारा 1 जून से 7 जून तक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद 10 जून से ग्रामोत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें देश-विदेश में रह रहे प्रवासी ग्रामीण भी गांव पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ग्रामोत्सव को लेकर गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।