सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The palanquin of Shilgur and Bijat Maharaj arrived, devotees gathered for darshan

Dehradun News: शिलगुर व बिजट महाराज की पालकी पहुंची, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The palanquin of Shilgur and Bijat Maharaj arrived, devotees gathered for darshan
विज्ञापन
साहिया। क्षेत्र के ग्राम टिपोऊ में विराजमान शिलगुर व बिजट महाराज की पालकियां शाही स्नान के बाद वापस लौट आई। इस दौरान देव यात्रा का साहिया बाजार के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने देव दर्शन करके अपने और अपने परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं भी की।
Trending Videos

देव पालकियों को मंगलवार की सुबह शाही स्नान के लिए हरिद्वार ले जाया गया था जहां बुधवार की सुबह चार बजे पारंपरिक रूप से पालकियों को स्नान कराया गया। इसके पश्चात देव यात्रा हरिद्वार से हरिपुर स्थित यमुना घाट पहुंची जहां देव चिन्हों को स्नान कराने के बाद सोने चांदी से निर्मित पालकियों में विराजमान कराया गया। इसके उपरांत देव यात्रा टिपोऊ गांव के लिए रवाना हुई। देव यात्रा का साहिया बाजार समेत मार्ग में पड़ने वाले गांव व मजरों में जगह - जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वातावरण देवता के जयकारों से गूंजता रहा। पजिटिलानी में देव यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने देव दर्शन करके अपने और अपने परिवारों के सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की।
लगभग 1 बजे देव पालकी को मंदिर के पास स्थित एक निश्चित स्थान पर विराजमान कराया गया। जहां से दोनों देवताओं को जून माह में होने वाले शाही स्नान के उपरांत नव निर्मित मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा, वजीर टीकाराम शर्मा आदि ने बताया दोनों देवताओं को शाही स्नान के लिए 22 जून हिमाचल प्रदेश के चूड़धार ले जाया जाएगा जहां से देवता वापस लौटते हुए 23 व 24 जून को पजिटीलानी में प्रवास करेंगे। इसके बाद 25 जून को देवताओं को मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। उन्होंने बताया इस अवसर पर विशाल जागड़ा का आयोजन भी किया जाएगा। शाही स्नान व देव यात्रा में पुजारी सुनील शर्मा, खजान शर्मा, खुशीराम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सीताराम शर्मा, पंचम शर्मा, श्रीचंद शर्मा, आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed