फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Third notice issued to emergency doctor

Dehradun News: इमरजेंसी की डॉक्टर को तीसरा नोटिस, दो बार जवाब नहीं देने पर एमएस नाराज

Sun, 09 Aug 2026 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Third notice issued to emergency doctor
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में महिला मरीज के इलाज में लापरवाही और अभद्रता के आरोपों के मामले में संबंधित डॉक्टर को अब तीसरा नोटिस जारी किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने दो नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


तीमारदार राहुल सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि इमरजेंसी में महिला मरीज के इलाज में करीब पांच घंटे की देरी हुई और उनके साथ अभद्रता की गई। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने 22 और 25 जुलाई को संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, दोनों नोटिस का निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद एमएस ने तीसरा नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


---
नौ सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भी कार्रवाई की तैयारी
अस्पताल की सफाई व्यवस्था में लगे नौ उपनल-निविदा कर्मचारियों के लंबे समय से बिना पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का मामला भी सामने आया है। एमएस की ओर से सभी को चेतावनी पत्र जारी कर अनुपस्थिति की आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed