सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three accused of selling weapons to Sohail murder

Dehradun News: सोहेल हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three accused of selling weapons to Sohail murder
विज्ञापन
Iहत्यारोपी शाहिद ने लंढौरा निवासी फरहान से लिए थे हथियारI

सोहेल हत्याकांड में हत्यारोपी शाहिद को हथियार बेचने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें लंढौर निवासी फरहान पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल, दो खाली मैगजीन, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में चोटिया बाबा मंदिर के सामने निर्माणाधीन हाईवे के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया के नीचे बैठे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लंढौरा हरिद्वार निवासी फरहान, आजाद कॉलोनी निवासी फरमान और लंढौरा निवासी जैद बताए। तलाशी लेने पर इनके पास से हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपितों ने जैद और बेग ने बताया कि हथियार लंढौरा क्षेत्र से लाकर फरमान को बेचने के लिए दिए जाने थे। जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को भुड्डी गांव में हुए सोहेल हत्याकांड में मुख्य आरोपी शाहिद हारून ने जो पिस्तौल इस्तेमाल की थी वह उसे फरहान ने दी थी।
विज्ञापन

फरहान इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था। लगातार फरार रहने पर उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed