Uttarakhand: अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता किए गए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई
अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता निष्कासित किए गए हैं। पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में व्यावधान करने व पार्टी विरोध गतिविधि को राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है।
पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी व दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था।
ये भी पढ़ें...Dehradun: समर प्रोग्राम में बेटी का दाखिला कराने वुडस्टॉक पहुंचे शाहिद कपूर, प्राकृतिक सुंदरता का भी लिया आनंद
जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर तीनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। प्रदेश महासचिव संगठन भंडारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।