{"_id":"6a4734b1d371844ab400ad1c","slug":"train-schedule-rishikesh-udaipur-special-train-to-run-until-july-29-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: रेल यात्री ध्यान दें, 29 जुलाई तक संचालित होगी योगनगरी-उदयपुर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: रेल यात्री ध्यान दें, 29 जुलाई तक संचालित होगी योगनगरी-उदयपुर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Fri, 03 Jul 2026 09:37 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:37 AM IST
सार
योगनगरी- उदयपुर स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई तक संचालित होगी। हरिद्वार और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा।
विज्ञापन
रुड़की रेलमार्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन अब 29 जुलाई तक संचालित की जाएगी। रिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश और उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09609 - 10 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि को 30 जून से बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश 7, 14, 21 और 28 जुलाई प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर और गाड़ी संख्या 09610 योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर के लिए 8, 15, 22 और 29 जुलाई प्रत्येक बुधवार को दोनों ओर से 4 - 4 फेरे संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में 400 हेक्टेयर क्षेत्र पर संकट, खाई में बदल रहे घास के मैदान
विज्ञापन
ट्रेन को हरिद्वार, रुड़की, टपरी, रामपुर मनिहारन, शामली, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजगढ़, बांदीकुईं, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, मंडल, भीलवाड़ा, फतेहनगर, मावली, राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।