सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train status travelling by train before April 24 will be extremely difficult for passengers Uttarakhand news

Uttarakhand: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

24 अप्रैल से पहले रुड़की से आरक्षित सीट पर ट्रेन का सफर मुश्किल रहेगा। रुड़की से दस से अधिक जोड़ी ट्रेनों में कंफर्म सफर नहीं हो पाएगा। पर्व और राष्ट्रीय अवकाश के कारण ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी है।

Train status travelling by train before April 24 will be extremely difficult for passengers Uttarakhand news
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से अधिक ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत देखी जा रही है। पर्व और राष्ट्रीय अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है जिसके कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है।

Trending Videos


योग एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और हेमकुंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। अलवर, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, बांद्रा, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, पठानकोट, लखनऊ, बक्सर, पटना, हावड़ा, गोरखपुर, मुंबई और राजस्थान आदि जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच चुकी है जबकि कुछ में नो-रूम की स्थिति बन गई है। यात्रियों का कहना है कि जरूरी कार्यों, शादी-ब्याह और त्योहारों में शामिल होने के लिए उन्हें हर हाल में यात्रा करनी है लेकिन टिकट कन्फर्म न होने से परेशानी बढ़ गई है।

होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी
रुड़की निवासी यात्री अमित कुमार ने बताया कि 20 दिन पहले टिकट बुक कराया था लेकिन अब भी वेटिंग में है। परिवार के साथ सफर करना है ऐसे में काफी चिंता हो रही है। वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि तत्काल टिकट में भी लंबी वेटिंग के कारण उम्मीद कम नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब दो रुपये, यह बदलाव किया गया

मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू का कहना है कि त्योहार और अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी हो रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल से पूर्व रुड़की से कंफर्म टिकट मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed