{"_id":"69a908eff7f4b6310e006436","slug":"uttarakhand-weather-temperatures-risen-from-plains-to-mountains-weather-is-likely-to-deteriorate-on-march-7th-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में हुआ इजाफा, इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में हुआ इजाफा, इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार
मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।
गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
इस सप्ताह प्रदेश भर के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने से सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Trending Videos
उत्तराखंड में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि पहली बार मार्च की शरुआत इतने गर्म दिन के साथ हुई है। आंकड़ों में नजर डाले तो बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते दस साल में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज हुआ था। स्थिति यह है कि दस साल में सिर्फ 2021 की 26 मार्च को छोड़ पूरे मार्च में कभी इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। उस समय दून का अधिकतम तापमान 31.8 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...थराली के जंगलों में भीषण आग: 20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जलकर खाक, गौशालाओं को खतरा
यह अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड भी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं मार्च की शुरुआत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा।
बीते दस साल में मार्च का तापमान
साल दिनांक तापमान
2025 26 मार्च 29.0
2024 29 मार्च 27.7
2023 21 मार्च 29.8
2022 28 मार्च 25.7
2021 26 मार्च 31.8
2020 13 मार्च 29.2
2019 22 मार्च 26.2
2018 23 मार्च 29.5
2017 28 मार्च 28.4
2016 20 मार्च 28.5