15 सुंदरियों को पछाड़ उत्तराखंड की उर्वशी की मिस यूनिवर्स में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार की उर्वशी रौतेला ने मुंबई में आयोजित मिस दिवा-2015 का खिताब जीतकर मिस यूनिवर्स में एंट्री पा ली है। अब वह लास वेगास में 19 दिसंबर को मिस यूनिवर्स कांटेस्ट-2015 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उर्वशी ने देशभर की 15 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस दिवा-2015 का टाइटल अपने नाम किया। यह उपलब्धि हासिल कर उर्वशी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उर्वशी ने कैटवाक के साथ ही विभिन्न चरणों को पार करते हुए आसानी से जजों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
यह दूसरा मौका है जब उर्वशी मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले उन्होंने 2012 में भी इस कांटेस्ट में हिस्सा लिया था, लेकिन तब उनकी उम्र 23 दिन कम होने के कारण निराशा हाथ लगी थी।
मिस यूनिवर्स के छोड़े हॉलीवुड और बॉलीवुड के ऑफर
इस बार उर्वशी ने उत्साह के साथ वाइल्ड कार्ड के जरिए मिस दिवा-2015 में शीर्ष-16 में जगह बनाई। बुधवार को मुंबई में बड़ी संख्या में दर्शकों के सामने जब उनके नाम का ऐलान किया गया तो उर्वशी की खुशी देखने लायक थी।
उर्वशी मिस यूनिवर्स कांटेस्ट के लिए 80 लाख रुपये का नुकसान झेल रही हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उर्वशी ने कई फिल्मों और एलबम को छोड़ दिया। कुछ हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी उन्होंने ठुकरा दिए।
उर्वशी का अब तक का सफर
एशियन सुपर मॉडल- वर्ष 2010
मिस टूरिज्म थीम ऑफ द ईयर- वर्ष 2011
मिस यूनिवर्स में प्रतिभाग- वर्ष 2012
सिंह साहब द ग्रेट फिल्म- वर्ष 2013
हनी सिंह के साथ एलबम- वर्ष 2014
भाग जॉनी फिल्म- वर्ष 2015
वर्ष 2016 में आने वाली फिल्में
ग्रेट ग्रैंड मस्ती और सनम रे