फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   urvashi rautela in singh sahab the great

'सिंह साब द ग्रेट' की मिनी पर दून को है नाज

Sat, 23 Nov 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Nov 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
urvashi rautela in singh sahab the great

उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, सौम्यता और शालीनता का आभास कराती है ‘सिंह साब दी ग्रेट’ की मिनी ऊर्फ उर्वशी रौतेला। सचमुच उत्तराखंड का गौरव साबित हुई हैं।

विज्ञापन


प्रभावशाली प्रदर्शन
अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने अभिनय-प्रतिभा, नृत्य-पारंगता और भाव-प्रवणता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। फिल्म के मारधाड़, एक्शन और तेज गति से बदलते शुष्क माहौल में भी ऊर्वशी की उपस्थिति एक ताजी हवा में खुशनुमा परिवेश का आभास करा देती है।
विज्ञापन


पढ़ें, रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पष्ट पंजाबी संवाद अदायगी उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय कराती है। नृत्य हो या पति (सन्नी देओल) के साथ मीठी नोंक-झोक उनकी उपस्थिति, आत्म-विश्वास और एनर्जी काबिले तारीफ है। उनके किरदार द्वारा दम तोड़ती मिनी वाले दृश्य, हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे-लेटे बेबसी की उनकी भाव-भंगिमा सभी की आंखें नम कर देती हैं।

अभिनय में परिपक्वता

फिल्म में ताजगी भर देती है ऊर्वशी। यहां उनके अभिनय में परिपक्वता झलकती है। इसके साथ ही भविष्य में उनके शानदार और प्रभावशाली अभिनय प्रदर्शन की आंतरिक शक्ति-योग्यता का भी पता चलता है। फिल्म के मध्यांतर तक आते-आते उनके किरदार की मौत फिल्म को महत्वपूर्ण मोड़ देने के लिए उपयुक्त थी। फिर भी सनी के ख्यालों में ऊर्वशी का आना फिल्म में ताजगी भरता है।

पढ़ें, न बेनामी संपत्ति खरीदी, न स्टांप चोरी कीः रामदेव

आंखों को सुकून देता है। ऊर्वशी रौतेला की संवाद अदायगी, ताजगी और आत्म-विश्वास से परिपूर्ण खूबसूरत चेहरा, दिलकश मुस्कुराहट, बोलती आंखें, अपने नाम ऊर्वशी के अनुरूप  सुंदर देहयष्टि, नृत्य, कला सचमुच उत्तराखंड की सच्ची सुंदरता का प्रभावशाली नारी रूप है।

- प्रदीप शर्मा, फिल्म समीक्षक

सहारनपुर निवासी चंद्रूप सिंह अपने किसी काम से शुक्रवार को दून आए थे। फिल्म देखने का मूड हुआ तो सिंह साब द ग्रेट फिल्म देखने पहुंच गए। यहां आने पर पता लगा कि फिल्म में उत्तराखंड की लड़की ने भूमिका निभाई है और अच्छी एक्टिंग भी की है।
- चंद्रूप सिंह

पुलिस लाइन निवासी जगत सिंह ने कहा कि पता था कि फिल्म में ऊर्वशी रौतेला हैं। आज समय भी था तो देखने पहुंच गया। अच्छी फिल्म है। ऊर्वशी की भूमिका इंटरवल से पहले ही है लेकिन जितनी भी देर का रोल है, उन्होंने बखूबी निभाया है।
- जगत सिंह

इन दिनों यूएसए से अपने घर डोईवाला आए हरप्रीत भी फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सनी देओल की एक्टिंग मुझे
पसंद है इसलिए फिल्म देखने आया। सनी के साथ ऊर्वशी की केमिस्ट्री गजब की है। दोनों को आइडियल पति-पत्नी की तरह फिल्म में दिखाया गया है।
- हरप्रीत

क्लेमनटाउन से फिल्म देखने पहुंचे विजय ने बताया कि मुझे पता था कि फिल्म में ऊर्वशी रौतेला हैं। यही वजह थी कि मैं यह फिल्म देखने आया। ऊर्वशी ने अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी निभाई है। फिल्म में वह मिनी बनी हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed