{"_id":"18d32b672dd200acc67fd4d8cbb157d0","slug":"urvashi-rautela-loss-lacs-of-rupees-for-miss-universe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स के लिए उर्वशी रौतेला ने गंवाए लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस यूनिवर्स के लिए उर्वशी रौतेला ने गंवाए लाखों
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Oct 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल एवं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को ‘मिस यूनिवर्स कांटेस्ट’ के लिए 80 लाख रूपए गंवाने पड़े हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए उर्वशी ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स की डेट आगे-पीछे करने की कोशिश की लेकिन यह नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स छोड़कर ‘मिस यूनिवर्स’ की राह पकड़ ली। गौरतलब है कि पिछली बार उर्वशी को मात्र एक महीने उम्र कम रहने की वजह से प्रतियोगिता के अंत में बाहर होना पड़ा था।
यही वजह रही कि इस बार उसे वाइल्ड कार्ड एंट्री से सीधे टॉप-16 में जगह दी गई। मॉडलिंग की दुनिया से नाम कमाने वाली कोटद्वार उर्वशी रौतेला को अब फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी जाना पहचाना चेहरा हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड से भी उर्वशी को ऑफर मिल रहे हैं। हॉलीवुड की एक मूवी में उर्वशी को राजकुमारी का रोल मिला था। जिसे करने के लिए वह बेताब थीं।
विज्ञापन
साथ ही हिंदी फिल्में, म्युजिक एलबम के ढेरों प्रस्ताव उर्वशी के सामने थे। इसी बीच उर्वशी को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में एंट्री मिल गई। प्रोजेक्ट और कॉंटेस्ट की डेट एक दूसरे से टकरा रही थीं। ऐसे में उर्वशी के सामने प्रतियोगिता और इन प्रोजेक्ट्स में से किसी एक को चुनने की मुश्किल आ खड़ी हुई।
विज्ञापन
उर्वशी इस प्रयास में थी कि वह आगामी प्रोजेक्ट्स की डेट कुछ इधर-उधर कर लें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आखिरकार उन्हें सारे प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े। इससे उर्वशी को 80 लाख रूपए का नुकसान झेलना पड़ा। लेकिन उनकी पहली पसंद मॉडलिंग है, इसलिए उन्होंने नुकसान की नहीं सोची।
अब पूरी है उम्र
उर्वशी ने बताया कि वर्ष 2012 में जब पहली बार उन्होंने आईएम शी की ओर से होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था तो जीतने के बावजूद बाहर हो गईं। क्योंकि तब उनकी उम्र 17 साल 11 महीने थी। जबकि कांस्टेस्ट के लिए उम्र 18 वर्ष थी।
उर्वशी ने कहा कि मैं एक महीने छोटी होने की वजह से बाहर हो गई। इस बार मैं कॉंटेस्ट कैसे छोड़ सकती थी। वो भी तब जबकि मुझे वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए टॉप-16 में जगह मिल रही थी। देशभर से सैकड़ों मॉडल्स ने इसके लिए प्रयास किए। मैं खुशनसीब हूं कि आयोजकों को मुझ पर भरोसा है।
बताया कि देश की 16 सुंदरियां कोच्चि में ट्रेनिंग ले रही हैं। 14 अक्तूबर को हमारा फाइनल होगा। फाइनल में तीन विजेता रहेंगे। इनमें से फर्स्ट मिस यूनिवर्स के लिए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। बाकी दो में से एक मिस पैसीफिक और एक सुपर नेशनल कंपीटिशन में प्रतिभाग करेंगी।
उर्वशी का अब तक का सफर
एशियन सुपर मॉडल- वर्ष 2010
मिस टूरिज्म थीम ऑफ द ईयर- वर्ष 2011
मिस यूनिवर्स में हिस्सा- वर्ष 2012
सिंह साहब द ग्रेट फिल्म- वर्ष 2013
हनी सिंह के साथ एलबम- वर्ष 2014
भाग जॉनी फिल्म- वर्ष 2015
वर्ष 2016 में आने वाली फिल्में
ग्रेट ग्रैंड मस्ती और सनम रे