फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   urvashi rautela mother make allegation on custom officer.

बॉलीवुड अभिनेत्री की मां ने कस्टम अधिकारियों पर जड़े आरोप

Fri, 28 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
urvashi rautela mother make allegation on custom officer.

अभिनेत्री एवं मॉडल ऊर्वशी रौतेला को 25 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के हिरासत में लेने के बाद अब मां मीरा ने इस पर नाराजगी जताई है। मीरा रौतेला ने कहा कि मेरी बेटी ऊर्वशी को ईमानदारी की सजा मिली है।

विज्ञापन


सोशल साइट्स पर भी मीरा ने अपने तल्ख तेवर दिखाएं हैं। बता दें ऊर्वशी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली हैं।

फोन पर हुई बातचीत में मीरा रौतेला ने कहा कि इस घटना से ऊर्वशी सदमे में है। फिलहाल वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा चली गई है। मीरा ने बताया कि ऊर्वशी जब दुबई से आई तो उसके हाथ में एक कड़ा था, जिसमें कुछ नग लगे थे।

विज्ञापन

कहा, एक लाख में समझौता करना चाहते थे अधिकारी

urvashi rautela mother make allegation on custom officer.

बताया कि यह कड़ा ऊर्वशी को उसके जन्मदिन पर किसी ने गिफ्ट दिया था। इसकी कीमत भी तीन लाख रुपये है, जबकि कस्टम अधिकारियों ने इसकी कीमत आठ लाख रुपये अपनी मर्जी से ही तय कर दी।

आठ लाख रुपये की रसीद काटकर ऊर्वशी को थमा दी। मीरा ने कहा अधिकारी ऊर्वशी से एक लाख रुपये में समझौता करना चाहते थे लेकिन बेटी ने पैसे नहीं दिए तो उसे हिरासत में ले लिया।

ऊर्वशी ईमानदार है इसलिए उसने साफ कहा कि मैं पैसे क्यों दूं, जब यह कड़ा उसने लिया ही नहीं है और इसकी कीमत भी आठ लाख रुपये नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed