दुनिया के सबसे बड़े इवेंट में हार के बाद उर्वशी ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लास वेगास में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधत्व करने वाली उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला ने आखिर चुप्पी तोड़ दी।
‘लास वेगास में बिताए इन बीस दिनों में मैने अपने सपने को जीया है। मेरे बचपन का सपना था कि मैं एक बड़े मंच पर अपने देश को रिप्रेजेंट करूं। यह मौका मुझे मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में मिला। जीत-हार जीवन का हिस्सा है। यह कांटेस्ट दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है, जिसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।' लास वेगास से मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत की।
लास वेगास में हुए मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में टॉप-15 में जगह नहीं बना पाने से उर्वशी मायूस नहीं हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े इवेंट में भाग लेना ही किसी जीत से कम नहीं है। हार हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि मैने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराये, क्योंकि मेरा पूरा फोकस इस कांटेस्ट को लेकर था।
अब फिल्मों पर फोकस करेंगी उर्वशी
उर्वशी ने कहा कि मेरे बचपन का सपना पूरा हुआ, अब मैं फिल्मों पर फोकस करूंगी। मैं अपने देश और उत्तराखंड के लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया करती हूं। उन्होंने कहा कि प्रीलिमरी राउंड और इंटरव्यू में मैं टॉप पर थीं, इसके बाद मुझे टॉप-15 में जगह नहीं मिली, यह समझ से परे है।
इसके बारे में आगे कुछ नहीं कहना चाहती। मैं अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर इस कांटेस्ट तक पहुंची हूं। इस दौरान उम्र को लेकर कुछ बातें हुईं, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। उर्वशी कहती हैं कि इतने बड़े इवेंट में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
पहले मिस कोलंबिया को मिस यूनिवर्स अनाउंस करने के बाद अचानक मिस फिलीपींस का नाम अलाउंस करना, कहीं से भी सही नहीं है। पर मिस कोलंबिया और मैं यह सुनने के लिए बिल्कुल तैयार थे। हमें इस बारे में जानकारी थी। मैं लकी हूं कि मिस यूनिवर्स का ताज जीतने से पहले ही मैं बॉलीवुड में स्थापित हूं।
लोग मुझे जानते हैं। पर इस कांटेस्ट में भाग लेना और जीतना मेरे बचपन का सपना था। मैं अपने परिवार के सपोर्ट के बगैर यहां तक नहीं पहुंच सकती थी। उन्होंने हर जगह मुझे सपोर्ट किया। उर्वशी ने बताया कि फरवरी में उनकी फिल्म ‘सनम रे’ आ रही है। इसके बाद ‘ग्रेट ग्रांड मस्ती’ में दिखाई दूंगी।