फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   urvashi rautela went jail for movie.

आखिर क्यों मिस यूनिवर्स को जाना पड़ा जेल!

Thu, 05 Feb 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Feb 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
urvashi rautela went jail for movie.

मिस यूनिवर्स 2012 और उभरती अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला को जेल जाना पड़ा। कैदियों के बीच रहना पड़ा।

विज्ञापन


उनसे बातें की और पूरा दिन उनके बीच गुजराना पड़ा। यह उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे डरावना वक्त रहा। चौंकिए नहीं, यह उनकी नई फिल्म की शूटिंग का हिस्सा था। इनदिनों वह बंगलूरू में साउथ के सुपर स्टार दर्शन के साथ अपनी नई फिल्म एरावत की शूटिंग कर रही हैं।

कोटद्वार निवासी उर्वशी रौतेला को पहली बार साउथ की फिल्म में काम का मौका मिला है। फिल्म कन्नड़ भाषा में है। फिल्म की कहानी में नायक जेल चला जाता है। उसी से मिलने के लिए उर्वशी वहां जाना पड़ता है। लेकिन जेल और कैदी असल जिंदगी के थे। बंगलूरू स्थित माइसौर जेल में इसकी शूटिंग हुई।
विज्ञापन


उर्वशी ने दिनभर कैदियों के बीच रहकर शूटिंग की। ‘अमर उजाला’ से दूरभाष पर बातचीत में उर्वशी ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे डरावना समय था।

दीपिका पादुकोण को पहली कन्नड़ फिल्म में दिया ब्रेक

urvashi rautela went jail for movie.

उर्वशी के डर का कारण यह भी था कि उन्हें छोटे जुर्म वाले कैदियों से नहीं, बल्कि खूंखार कैदियों के बीच शूटिंग करनी थी। कहा कि वह यही सोचती रहीं कि कब शूटिंग पूरी हो और वह जेल से बाहर निकलें।

उर्वशी ने बताया कि दर्शन साउथ के बड़े स्टार हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर संदेश ने ही दीपिका पादुकोण को अपनी पहली कन्नड़ फिल्म में ब्रेक दिया था।

जन्मदिन पर मां को दी कांजीवरम साड़ी
उर्वशी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी मां का जन्मदिन था। मां इन दिनों उर्वशी के साथ बंगलूरू में ही हैं। उन्होंने अपनी मां को साउथ की मशहूर कांजीवरम की साड़ी उपहार में दी।

फैशन वीक में रैंप पर बिखेरेंगी जादू
उर्वशी ने बताया कि लंबे समय से पापा और भाई से दूर हूं। अब गोवा में होने वाले इंडिया बीच फैशन वीक में सब मिलेंगे। यहां वह परिवार के साथ कुछ दिन गुजारेंगी। बताया कि वह फैशन वीक में डिजाइनर प्रिया कटारिया की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed