{"_id":"849ecf972ffe3e149dc40fb5ed41b7f8","slug":"urvshi-rautela-sum-of-rs-11-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की मदद को आगे आई 'मिस यूनिवर्स'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की मदद को आगे आई 'मिस यूनिवर्स'
देहरादून/नलिनी
Updated Mon, 19 Aug 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस यूनिवर्स की दौड़ तक पहुंची कोटद्वार की ऊर्वशी को अपने राज्य के लिए कुछ मदद करा बेहद खुशी हो रही है। नवंबर में ऊर्वशी की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
उसने अपनी इस आने वाली फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा से उत्तराखंड आपदा पीड़ितों के लिए 11 लाख रुपये दिलवाए। पंद्रह अगस्त को स्टार के देश-विदेश में आने वाली सभी चैनल्स पर ‘हम साथ हैं उत्तराखंड’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
ऊर्वशी ने भी अहम भूमिका निभाई
इस दौरान बॉलीवुड के कलाकार राज्य के आपदा पीड़ितों के लिए आगे आए। इस कड़ी में कोटद्वार निवासी ऊर्वशी ने भी अहम भूमिका निभाई। ऊर्वशी ने बताया कि यह आसान नहीं था।
विज्ञापन
जब मैंने अपनी फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा से बात की तो उनका जवाब आया कि पहले ही सरकार उत्तराखंड की मदद के लिए भारी मात्रा में राशि दे चुकी है फिर हमें देने की क्या जरूरत है।
धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं
ऊर्वशी ने उन्हें हकीकत से रूबरू कराते हुए कहा कि धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं है। आज भी वहां लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। यह सब सिर्फ हवाई बाते हैं।
तब कहीं जाकर अनिल शर्मा ने बात की गंभीरता को समझते हुए हामी भरी। ऊर्वशी ने बताया कि अहम बात यह है कि भले ही बाकि लोग मंच पर कमिटमेंट कर चलते बने हों लेकिन अनिल शर्मा ने तुरंत 11 लाख का चैक दिया। मैंने अपने राज्य के लिए कुछ किया, यह बेहद खुशी की बात है।
आंसुओं ने बयां किया दर्द
ऊर्वशी को जब मंच पर बुलाया गया और अपने विचार रखने को कहा गया। तो ऊर्वशी सिर्फ इतना बोल पाई कि उत्तराखंड में मैं पली-बढ़ी हूं, वहां से मेरा रिश्ता खून का है। बस इतना कहते ही ऊर्वशी की आंखे छलक उठी। उन्हें देख सभी को राज्य के दुख दर्द का अंदाजा स्वत: ही हो गया।
‘सिंह साहब द ग्रेट’ है लव स्टोरी
ऊर्वशी ने बताया कि मैंने अभी-अभी बॉलीवुड में कदम रखा है। यहां पहुंचते ही मैं अपने राज्य के लिए कुछ कर पाई, इससे मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेरी आने वाली फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इससे पहले गदर फिल्म बनाई है। ‘सिंह साहब द ग्रेट’ एक लव-स्टोरी है।
ये ऐसी साफ-सुथरी फिल्म है, जिसे हर कोई परिवार के साथ देख सकता है। मैं इस फिल्म में पंजाबी लड़की बनी हूं। गढ़वाली होने के बावजूद पंजाबी महिला का रोल करना मेरे लिए चुनौती भरा रहा। साथ ही सन्नी देओल के शर्मीले व्यवहार से मैं खासी प्रभावित हुई।