सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress executive picture will soon be clear Kumari Selja on a two day visit

Uttarakhand: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द होगी साफ, छोटी टीम के लिए कुमारी सैलजा ने टटोली नब्ज

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रदेश प्रभारी सैलजा ने शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के लिए संकेत दिए हैं। छोटी टीम के लिए उन्होंने पार्टी नेताओं की नब्ज टटोली।

Uttarakhand Congress executive picture will soon be clear Kumari Selja on a two day visit
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

छोटी व बड़ी के फेर में फंसी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आई उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने पीसीसी पर प्रदेश नेताओं के साथ चर्चा कर नब्ज टटोली है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी सैलजा ने शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के लिए संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन कर पीसीसी पर राय ली है और पीसीसी में पदाधिकारियों के नामों पर आखिरी सहमति बनाई है। बृहस्पतिवार को वापस दिल्ली लौट कर प्रभारी पार्टी हाईकमान के सामने प्रदेश के नेताओं से मिले सुझाव रखेंगी। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश कांग्रेस को नई टीम मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में नई व्यवस्था: भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा आवेदन

विज्ञापन

हाईकमान चाहती है कि 2027 के चुनाव के लिए छोटी टीम बनाकर पार्टी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। लेकिन प्रदेश नेताओं ने कार्यकारिणी अपनी-अपनी ओर नामों की लंबी सूची दी है। ऐसे में सीमित पदों में बड़े नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अलग-अलग गुटों को कार्यकारिणी में स्थान देना आसान नहीं होगा। कार्यकारिणी घोषित करने से पहले प्रदेश प्रभारी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed